व्हाइट हाउस के पास अफगान शरणार्थी की गोलीबारी, दो नेशनल गार्ड्स गंभीर

लाइव हिंदी खबर :- अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार शाम व्हाइट हाउस से सिर्फ दो ब्लॉक दूर गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को हिला दिया। इस हमले में दो नेशनल गार्ड्स गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

व्हाइट हाउस के पास अफगान शरणार्थी की गोलीबारी, दो नेशनल गार्ड्स गंभीर

हमलावर की पहचान

FBI ने हमलावर की पहचान रहमानुल्लाह लाकनवाल के रूप में की है।

  • वह अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था।
  • 2024 में उसने शरणार्थी का दर्जा मांगा और इस साल ही उसे मंजूरी मिली थी।

कैसे हुआ हमला?

फायरिंग फैरागट वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक—

  • लाकनवाल कुछ देर वहां घूमता रहा और मौके की तलाश करता रहा।
  • करीब 2:15 बजे उसने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।
  • पहले उसने एक महिला गार्ड को सीने और फिर सिर में गोली मारी।
  • इसके बाद उसने दूसरे गार्ड पर भी फायर किया।

उसी समय पास ही मौजूद तीसरे नेशनल गार्ड ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और लाकनवाल को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान हमलावर को चार गोलियां लगीं और उसे लगभग बिना कपड़ों के एम्बुलेंस में ले जाया गया। उसकी हालत भी खतरे में बताई जा रही है।

ट्रम्प का सख्त बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वो इसकी भारी कीमत चुकाएगा। ऐसे कृत्यों को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जांच जारी

  • FBI और सीक्रेट सर्विस मामले की जांच कर रही है।
  • यह भी जांच हो रही है कि हमलावर ने यह हमला क्यों किया और क्या उसका किसी संगठन से संबंध था।

व्हाइट हाउस के बेहद करीब हुए इस हमले ने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ा दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top