शरीर में जहर बनाती हैं ये चीजें, हो जाएंगे गम्भीर बीमार

शरीर में जहर बनाती हैं ये चीजें, हो जाएंगे गम्भीर बीमार

लाइव हिंदी खबर :-  दिनभर में हम ऐसी कई चीजों का सेवन करते हैं जिनके सेवन से हमें एनर्जी और ताकत मिलती हैं। लेकिन जाने अनजाने में हम ऐसी कई चीजों का सेवन कर जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होती हैं। कुछ ऐसे फूड्स हैं जिनका सही तरीके से सेवन नहीं करने पर ये बॉडी को नुकसान पहुंचाने लगते है। कई ऐसे फूड्स हैं जो बॉडी में जाकर टॉक्सिन यानी जहर का निर्माण करते हैं जिनके कारण कई प्रकार की बीमारियां भी हो सकती हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में।

शरीर में जहर बनाती हैं ये चीजें, हो जाएंगे गम्भीर बीमार

 

1. सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता हैं लेकिन सेब के बीजों का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता हैं। सब के बीजों में अमिगडलिन नामक तत्व पाया जाता हैं। अगर सेब के 200 से ज्यादा बीजों को खा लिया जाए तो ये तत्व शरीर में जाकर सायनाइड को रिलीज करते हैं जो एक प्रकार का जहर होता हैं इससे शरीर में कई प्रकार की प्रॉब्लम हो सकती हैं।

2. अगर मूली का सेवन करने के तुरंत बाद शहद खा लिया जाए तो इससे शरीर में टॉक्सिन बनने शुरू हो जाते है। इससे इनडाइजेशन से लेकर पेट दर्द और उल्टी होने की समस्या हो सकती हैं।

3. शहद और घी को बराबर मात्रा में एक साथ सेवन करने पर बॉडी में टॉक्सिन बन्नते हैं। जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकते हैं।

4. चेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं उतनी ही गुणकारी भी होती हैं लेकिन चेरी के बीजों का सेवन करना स्वास्थ्य के हानिकारक होता हैं इसमें हाइड्रोजन सायनाइड नामक एक तरह का जहर होता हैं जो शरीर की कार्यप्रणाली को अवरुद्ध कर देता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *