सऊदी अरब के ग्रैंड मस्ती के निधन पर पीएम मोदी ने व्यक्त की शोक संवेदना

लाइव हिंदी खबर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती मदर शेख अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह बिन मोहम्मद अल अश्शेख के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने ट्विट कर कहा कि सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ़्ती के दुखद निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में हमारे विचार और प्रार्थनाएं सऊदी अरब और वहां की जनता के साथ हैं।

सऊदी अरब के ग्रैंड मस्ती के निधन पर पीएम मोदी ने व्यक्त की शोक संवेदना

ग्रैंड मस्ती का निधन न केवल सऊदी अरब के लिए बल्कि इस्लामी दुनिया के लिए भी एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। धार्मिक और सामाजिक मामलों में उनकी भूमिका और मार्गदर्शन का व्यापक प्रभाव रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश भारत और सऊदी अरब के बीच गहरे संबंधों और पारस्परिक सम्मान को भी दर्शाता है।

सऊदी अरब के शाही दरबार ने मंगलवार को सऊदी प्रेस एजेंसी के माध्यम से जानकारी देते हुए 82 वर्षीय ग्रैंड मुफ़्ती शेख अब्दुल अजीज के निधन की पुष्टि की। शेख अब्दुल अजीज का जन्म 30 नंबर 1943 को मक्का में हुआ था| 7 साल की उम्र में अनाथ हो गए थे, लेकिन कम उम्र में ही उन्होंने कुरान को कंठस्थ कर लिया था|

20 साल की उम्र में अपनी आंखों की रोशनी होने के बावजूद उन्होंने अपनी धार्मिक शिक्षा जारी रखी और बाद में सरिया का उन्नत अध्ययन किया| देश के शीर्ष मौलवी पद पर पहुंचने से पहले उन्होंने सऊदी के विश्वविद्यालय शैक्षणिक परिषदों में भी कार्य किया|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top