सन्यास लेते ही CSK के पूर्व खिलाड़ी ने धोनी पर लगाया आरोप, कहा- अगर मौका देते तो अलग होता मेरा करियर


धोनी की कप्तानी और खेल को अपने तरीके से चलाने के अंदाज के सभी दीवाने है, धोनी की कप्तान ने न जाने कितने क्रिकेटरों के जीवन को बदला। हालाँकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जिन्हें धोनी ने ज्यादा मौका नहीं दिया। इसी क्रम में चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा आरोप लगाया है।

धोनी ने नहीं दिया मौका

दरअसल आईपीएल के शुरूआती सीजन में सीएसके के लिए खेलने वाले मोहित शर्मा, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ और आर अश्विन जैसे कई खिलाड़ी भारत के लिए खेले। लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जो आईपीएल में तो अच्छा कर रहे थे लेकिन भारतीय टीम वे अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए।

इन्हीं नामों में से एक नाम है ईश्वर पांडेय का जिन्होंने आरोप लगाया है कि अगर एमएस धोनी ने उनको एक मौका दिया होता तो वे देश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे। हाल ही में मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया है।

नहीं मिला डेब्यू का मौका

ईश्वर भारत के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए, लेकिन टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे पर उनका चयन जरूर हुआ था। ईश्वर वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन कप्तान धोनी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया था और ईश्वर भारत के लिए डेब्यू करने से चूक गए थे।

आईपीएल में थे धोनी के चहेते

आईपीएल में ईश्वर पांडे तीन टीमों के लिए खेले, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और पुणे वॉरियर्स। धोनी भी इनमें से दो टीमों का हिस्सा थे। चेन्नई की कप्तानी करते हुए धोनी ने ईश्वर का बखूबी इस्तेमाल किया था और धोनी के सानिध्य में उनका खेल भी बेहतर हुआ था। हालांकि, राष्ट्रीय टीम में धोनी ईश्वर का करियर नहीं चमका पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *