साल 2023 में गुरु इन राशियों पर डालेंगे अपनी दृष्टि, जानें क्या होगा हाल

साल 2023 में गुरु इन राशियों पर डालेंगे अपनी दृष्टि, जानें क्या होगा हाल

लाइव हिंदी खबर :-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह को देव गुरु बृहस्पति की उपाधि दी गई है। गुरु ग्रह को शुभ ग्रह माने जाते हैं और ज्ञान, धर्म व आध्यात्म का कारक भी माने जाते हैं। जिसकी कुंडली में गुरु की स्थिति शुभ होती है वह व्यक्ति विद्वान और आध्यात्मिक विचारधारा का होता है। देव गुरु बृहस्पति धनु व मीन राशि के स्वामी हैं और गोचरवश वे समयानुसार एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते रहते हैं।

मेष राशि

साल 2023 में गुरु के गोचर का मेष राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जिसके अनुसार इन्हें धर्म-आध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। नया साल आपके तीर्थ यात्रा के योग बना रहा है। इसके अलावा ऑफिस में अधिकारी आपके काम से खुश दिखाई देंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिये साल 2023 सेहत के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं रहेगा। इस साल आपकी सेहत थोड़ी नासाज रहेगी और आप किसी परेशानी से घिर सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। कोई नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

इस राशि पर गुरु के प्रभाव शुभ पड़ेंगे, जिसके कारण जीवन में खुशियां आयेगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और व्यापार से भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। शोध के कार्यों में लगे हैं तो सफलता जरुर मिलेगी। लेकिन वाहन चलाने में थोड़ी सावधानियां बरतनी पड़ेगी।

कर्क राशि

साल 2023 आपके लिये बहुत सुखद रहने वाला है। आपका वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं इस साल दूर होने वाली है। इसके साथ ही आपको अपने शत्रुओं से बचकर रहना होगा वरना नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि

बहस्पति के गोचर से व्यक्ति को पेट, सूजन व मोटापे से संबंधित बीमारियां हो सकती है। इस साल अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें, शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये प्रबल मेहनत करनी होगी, परिणाम भी मिलेंगे।

कन्या राशि

गुरु के गोचर के कारण आपकी माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। उच्च शिक्षा में आपको सफलता मिलेगी जो कि लाभदायक रहेगी। इस साल आपके लिये नया वाहन या प्रापर्टी खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिये समय अनुकूल रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी और सुखों में वृद्धि होगी। आपको नये साल में अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन से बहस हो सकती है, मनमुटाव होगा। लेकिन साल के शुरुआती महीने से ही परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जायेंगी। समय अच्छे से बीतेगा।

वृश्चिक राशि

यह साल आपके लिये बहुत शुभ रहेगा। इस साल आपको भरपूर धन लाभ होगा। आपमें आत्म-विश्वास बढ़ेगा। लेकिन आप अपने गुस्से पर काबू रखें तो आपके लिये समय अनुकूल रहेगा वरना समस्याएं आ सकती है।

धनु राशि

नये साल में आपकी आर्थिक परिस्थितियों में सुधार होगा। इस दौरान आपके कार्यों में वृद्धि होगी और सेहत में भी सुधार होगा। जितनी तेजी से धन आयेगा उतनी ही तेजी से खर्च होगा। इसलिये थोड़ा सोच-समझकर खर्च करें।

मकर राशि

नया साल आपके लिये सुखों का साधन होगा। आपके पास खूब पैसा होगा लेकिन खर्चों पर रोक लगानी होगी। गुरु के प्रभाव के कारण आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन होंगे जो कि लाभादायक रहेंगे।

कुंभ राशि

इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। बड़े भाई-बहनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर वे आपकी सहायता कर सकते हैं।

मीन राशि

आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप शिक्षा विभाग से जुड़े हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। कार्य में तरक्की मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top