लाइव हिंदी खबर :- चंद्र ग्रहण के अगले दिन साहिबगंज के गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रध्दालुओं की भारी भीड उमड पडी। बडी तादाद में लोगों ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई। मंदिरों में दर्शन किए और पूजा-पाठ कर परिवार व समाज की खुशहाली की दुआ मांगी।

गंगा किनारे श्रध्दालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सबने मिलकर स्नान किया और नदी के तट पर दीपक जलाए। श्रध्दालुओं का मानना है कि ग्रहण के बाद गंगा स्नान करने से पाप धुल जाते हैं और जीवन में सुख समृध्दि आती है।
एक श्रध्दालु ने बताया कि कल चंद्र ग्रहण था, इसलिए आज बहुत से लोग गंगा में स्नान करने पहुंचे, लोग मंदिरों में भी गए और भगवान से अपनी मनोकामना पूरी होने की अरदास की। गंगा तट पर सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। शंख, घटियों और मंत्र उच्चारण की आवाजों से घाट गूंज उठा।
पंडितों और पुरोहितों ने योग और विशेष पूजन भी कराया। कई श्रद्धालुओं ने दान पुण्य भी किया। जरूरतमंदों को खाना खिलाया। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा। ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्थानीय लोगों का कहना है कि साहिबगंज के गंगा घाट पर ग्रहण के बाद हर साल इसी तरह का मेले जैसा माहौल देखने को मिलता है। इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर अपने विश्वास को मजबूत किया।