तुला – कार्यक्षेत्र में आपको नए कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे और उन कार्यों में लाभ भी मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। बजरंगबली और भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहेगी। मन में उत्साह का संचार होगा| परिवार में सुख सुविधाएं बढ़ेगी। अपनों के बीच संतुलन बना कर चले। नए भवन एवं वाहन की प्राप्ति संभव है। साधनों में वृद्धि होगी। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। भाइयों और दोस्तों से समर्थन प्राप्त कर सकते हैं योग रोजमर्रा की गतिविधियों में लाभ का कारण बन रहा है।
सिंह – परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं स्नेह आपको मिलेगा। मित्रों के साथ मनोरंजक कार्यों में समय व्यतीत होगा। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आप सोच भी नहीं सकते आपको उतना लाभ मिल सकता है। आपके सामने कई जिम्मेवारी वाले काम भी आ सकते हैं। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आप जितनी मेहनत करोगे उसका फायदा आपको जल्द ही मिलेगा। थकावट और आलस्य भी रहेगा।
कुंभ – इन राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा। यश-कीर्ति की प्राप्ति होगी। शेयर में निवेश करने वाले लोगों को बड़ा फायदा होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में आपको दोगुना मुनाफा हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। ससुराल से आपको धन की प्राप्ति होने का योग है।