सिक्किम CM प्रेम सिंह तमांग की तबीयत स्थिर, अस्पताल में रखी गई निगरानी

लाइव हिंदी खबर :- सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की तबीयत अब स्थिर है। एक दिन पहले उन्हें अचानक नाक से खून आने और ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत के बाद गंगटोक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने एहतियातन उन्हें निगरानी में रखा है। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि मुख्यमंत्री की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है|

सिक्किम CM प्रेम सिंह तमांग की तबीयत स्थिर, अस्पताल में रखी गई निगरानी

किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सीएम तमांग की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद राज्य सरकार के कई मंत्री और अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उनकी सेहत को लेकर राज्य के लोगों में भी चिंता थी|

लेकिन अब उनकी हालत सामान्य होने के बाद राहत महसूस की जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल सभी आवश्यक टेस्ट किए गए हैं और रिपोर्ट्स सामान्य हैं। मुख्यमंत्री को कुछ समय आराम करने की सलाह दी गई है ताकि वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारियां संभाल सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top