सीरियाई राष्ट्रपति अल-शरा और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात

लाइव हिंदी खबर :- बुधवार को रूस की राजधानी मॉस्को में  सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच पहली बार आमने-सामने मुलाकात हुई। बैठक में दोनों नेताओं ने राजनीतिक, सैन्य और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। अल-शरा ने कहा कि वह रूस के साथ रिश्तों को नई दिशा में ले जाना चाहते हैं और सभी पुराने समझौतों का सम्मान करेंगे।

सीरियाई राष्ट्रपति अल-शरा और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात

उन्होंने रूस को सीरिया का विश्वसनीय साझेदार बताया। पुतिन ने अल-शरा का स्वागत करते हुए कहा कि रूस हमेशा सीरिया के लोगों के हित में काम करता रहा है और अब दोनों देशों के संबंध और गहरे होंगे। यह यात्रा अहम मानी जा रही है क्योंकि अल-शरा ने दिसंबर 2024 में सैन्य विद्रोह कर पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद का तख्तापलट किया था। पुतिन असद के लंबे समय तक समर्थक रहे हैं। असद वर्तमान में रूस में शरण लिए हुए हैं।

बैठक में रूस ने सीरिया में अपने सैन्य ठिकानों, तर्तूस नौसैनिक अड्डा और खमाइमिम एयरबेस की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। तख्तापलट के बाद सीरिया की नई सरकार ने तर्तूस में रूस के निवेश समझौते को रद्द कर इसे दुबई की DP वर्ल्ड कंपनी को सौंप दिया था। इसके बावजूद रूस ने सीरिया को तेल, अनाज और अन्य संसाधनों की आपूर्ति जारी रखी। यह मुलाकात रूस की मध्य पूर्व नीति और सीरिया में उसकी सैन्य उपस्थिति को फिर से मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top