अनार पोषक तत्वों से भरा फल है। इसलिए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते है। लेकिन किसी भी चीज में फायदों के साथ नुकसान होता है। अनार का सेवन भी कुछ लोगों को हानिकारक हो सकता है।
इन लोगों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।
१. निम्न रक्तचाप के मरीजों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिये। अनार खाने की इच्छा होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
२.कब्ज, इंफ्लूएंजा, खांसी जैसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति अनार के सेवन से दूर रहे। इन बीमारियों में अनार का सेवन खतरे को अधिक बढ़ाता है।
३. कुछ समय बाद अनार के दाने काले होने लगते है। इन काले दानों का सेवन करने से पाचन तंत्र खराब होने की संभावना होती है।
४. मानसिक समस्या से पीड़ित व्यक्ति को अनार के सेवन से बचना चाहिए। उपचार के दरम्यान मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित व्यक्ति को अनार का सेवन नुकसानदाई हो सकता है।
५. कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह लेकर अनार का सेवन करना चाहिए। ऐसा ना होने पर एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।
६. अनार के दाने खाने के तुरंत बाद या जूस पीने के तुरंत बाद पानी का सेवन बिलकुल भी ना करें। ऐसा करने से खांसी, छिक की समस्या हो सकती है।
लोग किसी भी चीज का सेवन करने से पहले उनके सिर्फ फायदे जानते है। कोईभी नुकसान के बारे में जानने की कोशिश नहीं करता है। इसलिए किसी भी चीज का सेवन करने से पहले फायदों के साथ नुकसान के बारे में जरूर जान लीजिए।
यदि आप भी दाल का सेवन करते हैं तो आप भी जान ले ये खबर… नहीं तो बाद में पछताओगे… खबर पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️https://t.co/2LcIzd35ne
— LIVE HINDI KHABAR (@LIVEHINDIKHABAR) December 27, 2020