शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए पानी की अहम भूमिका है। मानवी शरीर में पानी की मात्रा ६०-७० प्रतिशत होती है। पानी शरीर के अंग और ऊतकों की रक्षा करने हेतु मददगार होता है। शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए पानी की जरूरत होती है।
शरीर के लिए पानी की सबसे ज्यादा जरूरत सुबह उठने पर होती है। इसलिए हरदिन सुबह उठते ही २-३ गिलास पानी पीना जरूरी है। रोजाना सुबह खानी पेट पानी पीने के फायदे आज के लेख में जानेंगे।
१. रोजाना सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर के जहरीले पदार्थ निकल जाते है। इससे खून साफ होने में भी मदद मिलती है। खून साफ होने के कारण त्वचा पर चमक बढ़ने लगती है।
२. सुबह खाली पेट पानी पीने से हमारे शरीर की इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता मजबूत बन जाती है।
३. जापानी मेडिकल सोसायटी के अध्ययन अनुसार सुबह खाली पेट पानी पीने से सिर दर्द, शरीर दर्द, ह्रदय की बीमारियां, तेज ह्रदय गति, अत्यधिक मोटापा, अस्थमा, टीबी, किडनी व मूत्र की बीमारियां, उलटी, गैस, डायबिटीज, डायरिया, पाइल्स, कब्ज, कैंसर, आंख, नाक, कान और गले की बीमारियों से राहत मिलती है।
४. आज के समय हर ५ व्यक्ति में १ को मोटापा, वजन बढ़ने की समस्या होती है। सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है. इस उपाय से मांसपेशियां मजबूत बनती है, नई कोशिकाएं बनती है।
सेहतमंद रहने के लिए पानी दवा की तरह काम करता है। सही तरीके से और सही समय पर पानी पीना लाभदायक है।
यदि आप भी दाल का सेवन करते हैं तो आप भी जान ले ये खबर… नहीं तो बाद में पछताओगे… खबर पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️https://t.co/2LcIzd35ne
— LIVE HINDI KHABAR (@LIVEHINDIKHABAR) December 27, 2020