ज्यादातर लोग अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देते है। सुबह उठते ही खाली पेट कुछ भी खा लेते है। लेकिन गलत खान-पान की वजह से सेहत पर होनेवाले दुष्प्रभाव से अंजान होते है। निम्न चीजों का खाली पेट सेवन सेहत के लिए खतरनाक होता है।
इन ७ चीजों को खाली पेट कभी ना खाए:
१. टमाटर : टमाटर में एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है। रोजाना खाली पेट इसका सेवन करने से पथरी होने की संभावना बढ़ती है।
२. दवाएं: दवाइयों में एसिड की मात्रा अधिक होती है। इसलिए डॉक्टर भी भोजन के बाद दवाई खाने की सलाह देते है। खाली पेट दवाई खाने से एसिड का असंतुलन हो जाता है और पेट में गैस की समस्या पैदा हो जाती है।
३. मसालेदार भोजन: सुबह हल्का और सात्विक भोजन लेना फ़ायदेमंद होता है। मसालेदार और चटपटा भोजन सेहत बिगाड़ देता है।
४. खट्टे फल: खट्टे फलों का खाली पेट सेवन करने से एसिडिटी की समस्या निर्माण होती है। कभी-कभी ये फल गैस्ट्रिक अल्सर का भी कारण बन जाते है। खट्टे फल पाचन क्रिया को धीमी कर देते है।
५.चाय: बहुत सारे लोगों की दिन की शुरुआत चाय की चुस्कियों से होती है। खाली पेट चाय पीने से चाय में मौजूद कैफीन से एसिड बढ़ता है। यह एसिड पाचन तंत्र को प्रभावित करता है।
६. केला: खाली पेट केले का सेवन शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ाता है। इस वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नेशियम की मात्रा असंतुलित हो जाती है।
७. मिर्ची: दिन में कभी खाली पेट मिर्ची या काली मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए। यह चीजें पाचन तंत्र को प्रभावित करती है। खाली पेट इनका सेवन करने से सीने में जलन होने की समस्या निर्माण हो जाती है।
यह लेख पढ़ने के बाद आपके ध्यान में आया ही होगा कि इन चीजों का खाली पेट सेवन करने से पाचन तंत्र सबसे ज्यादा प्रभावित होता है।
यदि आप भी दाल का सेवन करते हैं तो आप भी जान ले ये खबर… नहीं तो बाद में पछताओगे… खबर पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️https://t.co/2LcIzd35ne
— LIVE HINDI KHABAR (@LIVEHINDIKHABAR) December 27, 2020