21 साल की लड़की की अचानक बिगडी तबियत, अस्पताल पहुंची तो सामने आई यह चौंकाने वाली सच्चाई, जानिए पूरा मामला

21 साल की लड़की की अचानक बिगडी तबियत, अस्पताल पहुंची तो सामने आई यह चौंकाने वाली सच्चाई

लाइव हिंदी खबर :- इंग्लैंड के न्यूकैसल से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 21 साल की लड़की के पेट में अचानक तेज़ दर्द उठा और साथ ही ब्लीडिंग भी होने लगी, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची थी। लेकिन अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में जो कुछ भी सामने आया, उसने न सिर्फ लड़की की बल्कि वहां मौजूद सभी डॉक्टरों के भी होश उड़ा दिए। दरअसल पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची लड़की प्रेग्नेंट थी, और उसके पेट में हो रहा दर्द कोई सामान्य दर्द नहीं बल्कि लेबर पेन था।

जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत लड़की को लेबर रूप में शिफ्ट किया, जहां लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। लड़की का नाम शरलॉट थॉम्पसन बताया जा रहा है। शरलॉट को लेबर रूम में जाने से पहले पता ही नहीं था कि वह अपने गर्भ में एक बच्चे को पाल रही है। लेकिन यहां सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि कोई लड़की पिछले 9 महीने से प्रेग्नेंट थी और उसे इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी।

आमतौर पर देखा जाता है कि 3 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद महिला का पेट उभरने लगता है। जिसे आसानी से पहचाना जा सकता है कि महिला के गर्भ में बच्चा पल रहा है। लेकिन इस मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि शरलॉट अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव के अंत में थी और उसका पेट बिल्कुल सामान्य लड़की की तरह ही सपाट था। बता दें कि पूरा मामला साल 2015 के दिसंबर महीने का है।

शरलॉट ने बताया कि तेज़ पेट दर्द के बाद उन्होंने एक टैक्सी ली और सीधे नॉर्थम्बर्रिया स्पेशलिस्ट इमरजेंसी केयर हॉस्पिटल पहुंची थी। शरलॉट ने एक बेटी को जन्म दिया था, उन्होंने बेटी का नाम मॉली रखा। मॉली अब 2 साल की हो चुकी है और बिल्कुल स्वस्थ है। डॉक्टरों का मानना है कि ऐसा कई बार देखने को मिलता है कि महिला को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता नहीं चल पाता है। इसके पीछे पीरियड्स एक बड़ी वजह होती है। क्योंकि इस दौरान भी महिला को ब्लीडिंग होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top