मेष, कर्क, मकर : आपको आपके परिवार और आपके जीवन साथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों से शिव समाचार प्राप्त करने के भी योग बन रहे हैं। आपके सभी काम पूर्ण हो सकते हैं। मानसिक शांति और सहयोग भी मिल सकता है। विनम्रता और व्यवहार कुशलता से आपको फायदा हो सकता है।
वृषव, धनु, मीन : व्यापार तथा अन्य क्षेत्रों से रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में आ रही विघ्न-बाधाएं दूर होंगी। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में साझेदारी से काम करने पर लाभ होगा। कृषि संबंधी कार्य भी आपको तरक्की दिलाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
मिथुन, वृश्चिक, तुला : परिवार के सहयोग से आप निरंतर तरक्की करते जाएंगे। जीवन में आपके सभी सपने पूरे होंगे और आपको अचानक से किसी अमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। नया कारोबार स्थापित करने के लिए समय शुभ रहेगा और आपको धन लाभ होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
सिंह, कन्या, कुंभ : किसी प्रियजन के साथ आपका रिश्ता खट्टा हो सकता है। आप जल्द ही चीजों को हल करना चाहते हैं। लेकिन आपकी संतुष्टि के अनुसार यह होने वाला नहीं है। शायद उसे थोड़ा और समय चाहिए। उसे थोड़ा और समय दें लेकिन वार्तालाप जारी रखें। केवल एक बुद्धिमान समाधान इस समस्या को हल कर सकता है।
Leave a Reply