मेष, कर्क, मकर : कॉरपोरेट मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।आप किसी प्रयोगशाला या फैक्टरी में काम करते हैं, आपके लिये वित्तीय प्राप्तियों के अच्छे योग हैं।
वृषव, धनु, मीन : कामकाज में सहजता रहेगी। दाम्पत्य में त्याग और विश्वास को बल दें। सोच बड़ी रखें। स्वयं पर भरोसा और सकारात्मकता में वृद्धि भाग्य है। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। अपनों का सहयोग पाएंगे। दिन सामान्य शुभ।
मिथुन, वृश्चिक, तुला : इस राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा। आपको कई शुभ समाचार मिलेंगे। इन राशियों के लोग अपनी मेहनत और लगन से हर चीज को हासिल कर लेते हैं। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। यंगस्टर्स को टीमवर्क का फायदा मिलेगा। अपने साथ काम करने वालों को अपने विश्वास मे लें।
सिंह, कन्या, कुंभ : आपके कार्य से समाज में और नौकरी के क्षेत्र में आपकी तारीफ हो सकती हैं। कोई व्यक्ति या संस्था आपसे मदद ले सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से भी आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। सुख-सुविधा की कोई वस्तु खरीदने का विचार हो सकता है।
Leave a Reply