62 की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज ने की शादी, दुल्हन 16 साल छोटी

लाइव हिंदी खबर :- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी पार्टनर जोडी हेडन से शादी कर ली। 62 साल के अल्बनीज देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पद पर रहते हुए विवाह किया है। शादी कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई। 46 वर्षीय हेडन फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में काम करती हैं। फरवरी 2024 में दोनों ने सगाई की थी।

62 की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज ने की शादी, दुल्हन 16 साल छोटी

अल्बनीज ने सोशल मीडिया पर सिर्फ एक शब्द पोस्ट किया ‘Married’। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे बो-टाई पहनकर मुस्कुराती हुई दुल्हन का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। शादी के बाद दोनों सोमवार से शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया के भीतर ही हनीमून मनाएंगे और इसका पूरा खर्च खुद वहन करेंगे। यह अल्बनीज की दूसरी शादी है।

इससे पहले उनकी 19 साल तक चली शादी 2019 में कार्मेल टेबट से तलाक के साथ खत्म हुई थी। इस रिश्ते से उनका एक बेटा नाथन है। जोडी हेडन की भी यह दूसरी शादी है, हालांकि उनकी पहली शादी के बारे में सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अल्बनीज और हेडन की पहली मुलाकात 2020 में मेलबर्न के एक बिजनेस डिनर में हुई थी। यहीं से दोनों एक-दूसरे के करीब आए।

एंथनी अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के प्रमुख नेता हैं और उन्हें अल्बो के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 1963 में एक कैथोलिक परिवार में हुआ। उन्होंने अपना बचपन सिर्फ अपनी मां के साथ बिताया। लंबे समय तक उन्हें पिता के बारे में बताया गया कि उनकी शादी के बाद हुए एक हादसे में पिता की मौत हो गई थी। जब अल्बनीज 14 साल के हुए, तब उनकी मां ने सच बताया कि उनकी शादी कभी हुई ही नहीं थी। वह इटली में एक व्यक्ति से मिली थीं और वहीं उनके बीच संबंध बना, जिसके बाद वे गर्भवती हो गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top