AMU में शिक्षक की हत्या पर कांग्रेस का हमला, कानून-व्यवस्था पर सवाल

लाइव हिंदी खबर :- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में एक शिक्षक की हत्या को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से अपराध लगातार बढ़े हैं और अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है।

AMU में शिक्षक की हत्या पर कांग्रेस का हमला, कानून-व्यवस्था पर सवाल

सुरेंद्र राजपूत ने बयान में कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि हत्याएं जेलों, अस्पतालों में, मॉर्निंग वॉक के दौरान और यहां तक कि अदालतों में भी हो रही हैं। अपराधी जहां चाहते हैं, वहां बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, क्योंकि प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा कि AMU जैसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था में शिक्षक की हत्या बेहद चिंताजनक है और यह राज्य की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था को दर्शाती है। कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार से मांग की कि दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top