चेहरे पर प्राकृतिक निखार पाना चाहते हैं तो सुबह इन फलों को जरूर खाएं

लाइव हिंदी खबर :- आज मैं आप लोगों को कुछ ऐसे फल के बारे में बताऊंगा। जो कि प्राकृतिक निखार आपके चेहरे को देगा। आपका चेहरा गोरा होने के साथ-साथ उस पर दाग धब्बे और फुंसियां भी खत्म हो जाएंगी। आपका चेहरा सुंदर दिखने लगेगा। तो चलिये जान लेते हैं वह कौन सा फल है।

चेहरे पर चमक (ग्लोइंग स्किन) लाने के उपाय – Home Remedies and Tips for Glowing Skin in Hindi

आम

यह गर्मी के मौसमी फल है। यह गर्मियों के दिनों में अधिक मात्रा में पाई जाती हैं। इसमें 20 तरह की विटामिन पाई जाती हैं। जो कि आपके चेहरे के लिए और आपकी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। इसे आप गर्मी के मौसम में रोजाना सुबह सेवन कर सकते हैं।

खट्टे फल

चेहरे और त्वचा के लिए खट्टे फल बहुत ही जरुरी और लाभदायक है। इसमें विटामिन सी के साथ-साथ लाइसिन और प्रोलाइन तथा महत्वपूर्ण अमीनो एसिड पाये जाते हैं। जिससे त्वचा को नरम और सुंदर बनाते हैं। जिससे चेहरे पर निखार आती है। यह चेहरे के लिए बहुत ही लाभदायक फल होते हैं।

खीरा

इसमे 95 प्रतिशत पानी पाए जाते हैं। जिससे त्वचा को कभी पानी की कमी नहीं होती है। जिसके कारण त्वचा नरम और हमारे चेहरे पर निखार होता है। इसका उपयोग हमारी आंखों के लिए भी किया जाता है। चेहरे के साथ साथ कब्ज, एसिड, छाती की जलन, बालों और त्वचा के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।

गाजर

गाजर आंखों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। आपको बता दें कि यह आंखों के साथ-साथ त्वचा और चेहरा के लिए भी बहुत ही उपयोगी फल है। इसके सेवन से चेहरे पर नमी और कोमल और त्वचा चिकना होता है। इसमें विटामिन ए पाए जाते हैं।

जामुन

जामुन त्वचा और चेहरे के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। इसके सेवन से त्वचा नरम होता है। और चेहरे के दाग धब्बे सब खत्म हो जाते हैं। चेहरे पर झुर्रियां के लिए भी बहुत उपयोगी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top