क्या अब ट्रम्प के नाम पर होगा गल्फ ऑफ मेक्सिको का नया नाम?

लाइव हिंदी खबर :- हर दिन अपने नये सख्त फैसलों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक और बडा फैसला लेने जा रहे हैं। जिससे बडा विवाद छिडने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलने जा रहे हैं। इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम अपने नाम पर रखने पर विचार कर रहे थे।

gulf of trump

गल्फ का ट्रंप के नाम पर विवाद बढ़ता देख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह फैसला वापस लेते हुए गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम गल्फ ऑफ़ अमेरिका करने का फैसला किया। उन्होंने फॉक्स न्यूज को इंटरव्यू देते हुए बताया कि यह फैसला उनकी बड़ी परियोजना का हिस्सा था ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन भी कर दिए। जिसमें गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका रखने का आदेश दिया गया था।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भी अपने रिकॉर्ड में यह नाम बदलकर दर्ज किया है। हालांकि ट्रंप के इस फैसले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमकर आलोचना हुई थी खासकर मेक्सिको ने इसका जमकर विरोध किया था। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउड़िया शिनबाम ने कहा कि गल्फ ऑफ मेक्सिको नाम सदियों से दुनिया भर में इस्तेमाल किया जा रहा है और पूरी दुनिया में इसे मान्यता प्राप्त है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top