लाइव हिंदी खबर :- विगत दिनों अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद चल रही शांति वार्ता बीच में रुक गई थी। क्योंकि दोनो देशों के बीच परमाणु पर कोई सहमति नहीं बन पायी थी। जिसकी वजह से गुस्साए अमेरिका राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के इलाके के बाहर वाले होर्मूज के इलाके पर नाकाबंदी कर दी है और चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी जहाज ईरान से निकलकर उसकी नाकाबंदी में आएगा उसे आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसे जहाजो पर कार्यवाही की चेतावनी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की इस धमकी को अभी एक दिन नहीं गुजरा था कि चीन के एक टैंकर ने होर्मुज में एंट्री मार दी और अमेरिका द्वारा की गई तमाम नाकाबंदी और धमकियों को नजरअंदाज करते हुए उस चीनी टैंकर ने होर्मुज क्रॉस कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे चीनी टैंकर जहाज पर अमेरिका ने कोई भी हमला या कार्यवाही नहीं की।
चीनी की इस दादागीरी को देखते हुए अब दुनिया भर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की होर्मुज पर की गई नाकाबंदी का मजाक उडाया जा रहा है। वैसे चीन की इस दादागीरी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों पर विराम लगा दिया। जिसमें कहा जा रहा था कि अगर अमेरिका ने चीनी जहाज को रोका या कोई कार्यवाही की तो दोनो देशो के बीच तनाव बढने की संभावना है।