छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में अचानक विस्फोट, 9 की मौत, 40 घायल

लाइव हिंदी खबर :- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में अचानक विस्फोट होने से नौ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और करीब 40 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। 80% जले 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में अचानक विस्फोट, 9 की मौत, 40 घायल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने से हादसे में करीब 9 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसपी ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 09 मजदूरों की मौत हो गई है, बाकी घायलों को रायगढ़ के जिंदल फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 12 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक स्थिति में बताई जा रही है। जिनके शरीर इस हादसे में 80% झुलस चुके हैं।

अचानक हुए इस हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया। मृतक और घायलों के परिजन प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। कुछ मजदूर लापता है। परिजनों का कहना है कि प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा है। वही कलेक्टर अमृत विकास ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर लिखा कि पीड़ितों के लिए उचित मुहावजे और घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top