लाइव हिंदी खबर :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने मातृशक्ति भरोसा कार्ड लांच करते हुए कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो राज्य की हर महिला को ₹3000 आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना को महिलाओं की आर्थिक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस योजना की घोषणा स्मृति ईरानी ने की जहां उनके साथ सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। पार्टी का कहना है कि यह कदम महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा ने इसे महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा हुआ बताया।
चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और राज्य में डर का माहौल होने की बात कही। वहीं ममता बनर्जी ने भाजपा हमलावर होते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बंगाल पर कब्जा करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने मतदाता सूची और ईवीएम को लेकर भी चिंता जताई है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होने की संभावना है। जिनमें पहले चरण 23 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के खड़े इंतजाम किए और बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही है। साथ ही हर मतदाता तक मतदान की सुविधा पहुंचाने के लिए घर घर वोटिंग जैसी व्यवस्था लागू की जा रही है।