क्या आप जानते हैं की लौंग हमारी त्वचा और हमारे स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार लाभकारी है

लाइव हिंदी खबर:-  लौंग  जितनी अच्छी खुशबू  देता है  उससे कहीं ज्यादा  फायदेमंद भी होता हैl चाय से लेकर टूथपेस्ट तक हर चीज में लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। लौंग एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर होती है, जो हमें कई बीमारियों से बचाती है। लौंग स्वाद में कड़वी होती है, और यूजेनॉल नामक तत्व के कारण इसमें सुगंध होती है। इसमें मौजूद आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और विटामिन्स कई तरह से हमें फायदा पहुंचाते हैं।
लौंग के तेल के फायदे और नुकसान - Clove oil Benefits and Side Effects in Hindi

लौंग का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है।
इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन को सुचारू करता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। एक गिलास पानी में लौंग के तेल की कुछ बूँदें डालें या लौंग का पानी पियें। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी हमारे इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है और मैग्नीशियम हमारे दिमाग के कामकाज के लिए अच्छा होता है।
इसके विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण, हमें सर्दी और खांसी में फायदा होता है। इसे चाय में मिला सकते हैं या इसे चबा सकते हैं।

लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट से बैक्टीरिया को राहत देने में मदद करते हैं। इसके अलावा, लौंग अन्य प्रकार के जीवाणुओं को मारने में भी सक्षम है।
लौंग पेट के अल्सर को ठीक करने के साथ ही शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और यह हमारी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है। जिन लोगों को बालों की समस्या है, वे लौंग से बने कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग के पानी से बाल धोने से बालों को एक चिकनी चमक और मजबूती मिलती है। लौंग के पाउडर को अलग-अलग फेस पैक में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top