लाइव हिंदी खबर :- भारतीय डाक विभाग की रिकरिंग डिपॉजिट आरडी स्कीम उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो छोटी-छोटी रकम बचाकर बड़ा फंड बनाना चाहते हैं। इस स्कीम पर फिलहाल 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो निवेशकों को आकर्षित करता है। खास बात यह है कि इसमें आप सिर्फ ₹100 से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

रिकरिंग डिपॉजिट एक ऐसी बचत योजना है जिसमें आप हर महीने एक राशि से जमा करते हैं यह जमा 5 साल तक लगातार करना होता है। इस दौरान आपके पैसे पर कंपाउंड ब्याज मिलता रहता है, जो समय के साथ आपके रकम बढ़ जाती है। मैच्योरिटी पर आपको एक बड़ी राशि एक साथ मिलती है, जो भविष्य की जरूरत में काम आती है।
इस योजना की खासियत यह है कि इसमें नियमित और छोटी बचत से भी अच्छा फंड बनाया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹1000 जमा करता है, तो 5 साल बाद उसे करीब 71000 मिलेंगे। इसी तरह ज्यादा निवेश करने पर रिटर्न भी ज्यादा बढ़ जाता है। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो धीरे-धीरे पैसे जोड़ना चाहते हैं। पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम का एक बड़ा फायदा यह भी है।
इसमें जमा रकम आधार पर लोन भी लिया जा सकता है। यदि आप लगातार 12 महीने तक पैसे जमा कर देते हैं, तो आप अपनी जमा राशि का लगभग 50% तक लोन ले सकते हैं। ऐसे लोन पर ब्याज दर आरडी की दर से थोड़ा ज्यादा होती है, लेकिन यह पर्सनल लोन की तुलना में सस्ती होती है।
इस स्कीम में कोई व्यक्ति अकाउंट खोल सकता है। बच्चों के नाम पर आईडी अकाउंट खोला जा सकता है। जिससे कम उम्र से ही बचत की आदत विकसित होती है। इसके अलावा जॉइंट अकाउंट की भी सुविधा उपलब्ध है। जिसमें परिवार के सदस्य मिलकर निवेश कर सकते हैं।