TMC विधायक पर IT छापा, ममता ने भाजपा पर साधा निशाना

लाइव हिंदी खबर :- पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुक्रवार को हलचल तेज हो गई। जब आयकर विभाग ने टीएमसी विधायक देवाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई सुबह करीब 6:00 बजे कोलकाता के मणोहरपुकुर रोड स्थित उनके घर और कार्यालय पर की गई। बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही चुनावी माहौल के बीच हुई जिससे राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

TMC विधायक पर IT छापा, ममता ने भाजपा पर साधा निशाना

देबाशीष कुमार दक्षिण कोलकाता की राशबेहारी सीट से चुनाव मैदान में है। इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के लिए कई बार बुलाया जा चुका है। अब आयकर विभाग की इस कार्रवाई ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब आयकर विभाग की इस कार्यवाही ने इस मामले को और गम्भीर बना दिया है। इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना चाहते हुए कूच बिहार में एक सभा के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के दफ्तर और उम्मीदवारों के घरों पर छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उनका कहना है कि इससे चुनाव प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे जितनी साजिद रची जाए। भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज हैं। ममता बनर्जी आज कूच बिहार, दुर्गापुर और दमदम में जनसभाएं और रोड शो कर रही हैं, जबकि अभिषेक बनर्जी भी कई जगहों पर रैलियां कर रहे हैं।

दूसरी ओर भाजपा नेता भी लगातार प्रचार में जुटे हैं। जिससे राज्य में राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच राज्य में आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी है। एक ओर सत्ता पक्ष के लोग इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। वहीं विपक्ष इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करार दे रहा है। चुनाव के नजदीक आते ही ऐसी घटनाएं और बयानबाजी आम हो गई हैं। जिससे राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि इन घटनाओं का चुनावी नतीजे पर क्या असर पड़ता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top