
ऐसे बनाएं : कड़ाही में घी डाल कर गर्म कर लें। इसके बाद इसमें सिंघाड़े के आटे को गुलाबी होने तक भूनें। इसके साथ ही थोड़ा गुड़ का घोल डालते हुए मिश्रण को चलाते रहें ताकि इससे गुठली न बने। इस मिश्रण को धीमी आंच में पांच मिनट तक पकाएं। अच्छे से पक जाने के बाद इसमें चिरौंजी और मेवा डालें। अब इसे सर्व करें। इसे नाश्ते व लंच के साथ ले सकते हैं। सर्दियों में इसे खाने से सेहत बनती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।