उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 15 लोगों की मौत, कई घायल

लाइव हिंदी खबर :- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक गंभीर बस हादसा हुआ। रामनगर से आ रही बस कगोट इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस जालो के पास सड़क से करीब 100 फीट नीचे गिर गई और पलट गई। हादसे में 15 लोगों की जान चली गई है और कई यात्री घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए उधमपुर के अस्पताल भेजा गया है।

उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 15 लोगों की मौत, कई घायल

हादसा इतना भयानक था कि बस सड़क से सीधे नीचे गिरकर पलट गई। गिरने के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मदद की और राहत कार्य शुरू किया, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उधमपुर के अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

हादसे के बाद बचाव दल और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने खाई में गिरी बस से यात्रियों को निकालने के लिए कठिन मशक्कत की। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। हादसे के बाद पूरे उधमपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के कारण प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top