वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प बाल-बाल बचे

लाइव हिंदी खबर :- अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान अचानक फायरिंग की घटना सामने आई जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उस समय हुई जब एक प्रतिष्ठित डिनर कार्यक्रम चल रहा था और कई बड़े नेता उसमें शामिल थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर छिपने लगे। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई अहम अधिकारी मौजूद थे। हालांकि फायरिंग बॉलरूम के बाहर हुई जहां से कार्यक्रम चल रहा था।

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प बाल-बाल बचे

अंदर मौजूद सभी मेहमान सुरक्षित रहे लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक करीब सात राउंड फायरिंग हुई। गोली चलने के बाद मेहमानों में घबराहट फैल गई और कई लोग टेबल के नीचे छिप गए। कुछ समय के लिए पूरा कार्यक्रम रुक गया और सभी की नजरें सुरक्षा कर्मियों की कार्रवाई पर टिक गईं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हमलावर को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसके पास कई हथियार मौजूद थे जिनमें बंदूक और अन्य खतरनाक चीजें शामिल थीं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे उसकी मंशा क्या थी और क्या वह अकेला था या किसी बड़े साजिश का हिस्सा। इस घटना के बाद दुनिया भर में इसकी चर्चा हो रही है। नेताओं ने हिंसा की कड़ी निंदा की है और कहा है कि लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top