दाढ़ी को घना बनाने के लिए करें यह उपाय, आप अभी

लाइव हिंदी खबर :- आज के समय में बियर्ड लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। जिसके कारण युवा दाढ़ी रख रहे हैं, लेकिन यह वास्तव में तभी अच्छी लगती है, जब यह घनी हो और सलीके से इसका ध्यान रखना गया हो। अगर आपकी दाढ़ी उतनी घनी नहीं आती तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको ऐसे कुछ तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी अपनी दाढ़ी को बेहद आसानी से घना बना सकते हैं-

Effective Tips To Get Rid Of White Hair In Moustache And Beard - ये हैं दाढ़ी के सफेद बालों को काला करने के रामबाण उपाय, बस आपके करने की देरी है -

दाढ़ी की ग्रोथ के लिए दालचीनी का प्रयोग किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप दालचीनी के पाउडर में नीबू का रस मिलाकर पेस्‍ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिये छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर सूती कपड़े से पोछ लें। अगर आपकी त्वचा को नींबू से एलर्जी हो तो इसका प्रयोग ना करें।

वहीं नारियल का तेल भी आपकी समस्या को सुलझा सकता है। इसके लिए आप करी पत्तों को नारियल के तेल में डालकर उबालें। जब तेल हल्का ठंडा हो जाए तो अपनी दाढ़ी की मालिश करें। दाढ़ी को घना बनाने के लिए आंवले के तेल से चेहरे की मालिश करना एक अच्‍छा विकल्‍प है। आंवले के तेल से रोजाना अपने चेहरे की 20 मिनट तक मसाज करें और फिर उसे ठंडे पानी से धो लें।

इन नुस्खों के साथ-साथ आप अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान दें। ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन खाना दाढ़ी को तेजी से बढ़ने में मदद कर सकता है। क्‍योंकि प्रोटीन शरीर को ऐसे पौष्टिक तत्व उपलब्ध कराता है जो ज्यादा बालों को उगाता है। इसलिए अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। इसके अतिरिक्त विटामिन बी1, बी6 और बी12 भी बालों को जल्दी बढ़ाने में मदद करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top