अफगानिस्तान में पाक मिसाइल हमला, हमले में 11 बच्चों की मौत

लाइव हिंदी खबर :- अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर गहरा गया है। मंगलवार रात पाकिस्तान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में अफगान तालिबान सरकार के अनुसार 13 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं, इसके अलावा कई अन्य लोग घायल हुए हैं, इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, अफगान तालिबान सरकार का दावा है कि पाकिस्तान ने देश के एयरस्पेस का उल्लंघन करते हुए कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में रिहायशी इलाकों पर हमले किए।

अफगानिस्तान में पाक मिसाइल हमला, हमले में 11 बच्चों की मौत

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमलों में आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया, जिससे बच्चों और महिलाओं सहित कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, तालिबान प्रशासन ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है, दूसरी ओर पाकिस्तान ने नागरिकों को निशाना बनाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है, पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ की गई थी।

पाकिस्तान के अनुसार इस अभियान में 26 आतंकवादी मारे गए और कई महत्वपूर्ण ठिकाने नष्ट कर दिए गए, पाकिस्तान ने दावा किया कि इन ठिकानों का इस्तेमाल प्रशिक्षण, हथियारों के भंडारण और हमलों की योजना बनाने के लिए किया जा रहा था, यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ दिन पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हमला हुआ था जिसमें कई सुरक्षाकर्मियों की जान गई थी, पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि कुछ आतंकी संगठन अफगानिस्तान की धरती का उपयोग पाकिस्तान में हमले करने के लिए करते हैं।

तालिबान इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है, लगातार बढ़ते सैन्य तनाव ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, यदि दोनों देशों के बीच बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों को प्राथमिकता नहीं दी गई तो सीमा क्षेत्र में हालात और गंभीर हो सकते हैं फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस घटनाक्रम पर बनी हुई है और स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top