नीस में मोदी-मैक्रों की अहम बैठक, इन 12 समझौतों पर नजर

लाइव हिंदी खबर :- फ्रांस के खूबसूरत शहर नीस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक जारी है। इस बैठक में रक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष तकनीक जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। दोनों देशों के बीच करीब 12 समझौतों पर सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित डील पर भी बातचीत हो सकती है।

नीस में मोदी-मैक्रों की अहम बैठक, इन 12 समझौतों पर नजर

बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने संयुक्त रूप से भारत इनोवेट्स 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इनोवेशन भारत की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत अब केवल दुनिया से समाधान लेने वाला देश नहीं है, बल्कि दुनिया की समस्याओं का समाधान देने वाला देश बन गया है। मोदी ने यह भी कहा कि भारतीय युवाओं और स्टार्टअप्स की नई सोच देश को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत में इस समय दो लाख से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं, जो नई तकनीक और नए विचारों के जरिए देश और दुनिया की समस्याओं का समाधान खोज रहे हैं। उन्होंने कहा कि एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और स्पेस टेक्नोलॉजी आने वाले समय की सबसे महत्वपूर्ण ताकतें होंगी और भारत इन क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि भारत आज वैश्विक इनोवेशन का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब यह नहीं पूछती कि भारत इनोवेशन करता है या नहीं बल्कि यह जानना चाहती है कि भारत के साथ मिलकर कौन काम करेगा। मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, ऊर्जा, एआई और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में मजबूत रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों का सहयोग और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top