टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या, मौत से कुछ घंटे पहले शेयर की थी रील

लाइव हिंदी खबर :- टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 22 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और परिवार गहरे सदमे में हैं। पुलिस के अनुसार संचिता का शव उनके घर में सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला। शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश या संदिग्ध परिस्थिति के संकेत नहीं मिले हैं हालांकि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक संचिता महाराष्ट्र के पालघर में अपने माता-पिता के साथ रहती थीं। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। उनकी बहन किसी काम से बाहर गई हुई थीं।

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या, मौत से कुछ घंटे पहले शेयर की थी रील

इसी दौरान उन्होंने अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संचिता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं। आत्महत्या से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की थी जिसमें वह एक पुराने बॉलीवुड गाने पर लिपसिंक करती नजर आई थीं। इस पोस्ट को देखकर किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद इतनी दुखद खबर सामने आएगी।

अब उनके फैंस उसी पोस्ट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। संचिता उगले ने कम उम्र में ही टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया था। उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनकी अचानक हुई मौत ने मनोरंजन जगत को झकझोर दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top