सावन में महिलाएं जरूर पहनें इस रंग के वस्त्र, चूड़ियां,चमक जाएगी किस्मत

महिलाएं जरूर पहनें इस रंग के वस्त्र, चूड़ियां, किस्मत चमक जाएगीलाइव हिंदी खबर :-भगवान शिव का प्रिय महीना श्रावण (सावन) शुरू हो चुका है। यह महीना इस पूरे महीने में चारों ओर भोलेनाथ के नाम की गूँज रहती है। मंदिर सज जाते हैं, सड़कों पर कावड़ यात्री दिखते हैं। शिव भक्तों के लिए यह महीना एक बड़े त्योहार की तरह होता है। इस महीने में लोग व्रत करते हैं, शिव की पूजा करते हैं और ज्योतिष उपायों से अपने भविष्य को संवारने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस महीने में महिलाएं अगर एक खास उपाय करें, तो उनकी किस्मत बदल सकती है।

शास्त्रों के अनुसार सावन में हरे रंग का बेहद महत्व होता है। यदि महिलाएं या लड़कियां, दोनों ही इस महीने हरे रंग के वस्त्र, चूड़ियां या इस रंग की कोई भी वास्तु धारण करें, तो उन्हें कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या:

1. सुहाग से जुड़ा रंग

लाल रंग को सुहाग की निशानी कहा जाता है, लेकिन शास्त्रों के अनुसार हरा रंग भी सुहागिन स्त्री द्वारा पहना जाता है। यह रंग उसके सुहाग का प्रतीक होता है और उसके सुहाग की हर बुरी नजर से रक्षा भी करता है। सावन में स्त्रियां हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनती हैं ताकि उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त हो और उसका शादीशुदा जीवन अच्छा व्यतीत होता रहे।

2. प्रकृति का आशीर्वाद

हरा रंग प्रकृति का रंग है। यह रंग तुलसी, पीपल, केले आदि से भी जुड़ा है। पुलसी और पीपल के वृक्ष को हिन्दू धर्म में पूजनीय माना गया है इसलिए इस रंग को पहनने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

3. करियर के लिए हर रंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरा रंग बुध ग्रह से जुड़ा है। कुंडली में बुध की मजबूती से भविष्य मजबूत बनता है और करियर में भी ग्रोथ मिलती है। सावन में इस रंग को धारण करें और भगवान शिव की कृपा से करियर में अपने सितारों को बदल लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top