लाइव हिंदी खबर :-हिन्दू मान्यतानुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश जी का दिन होता है। इन्हें विघ्नहर्ता यानी सभी कष्टों, परेशानियों को दूर करने वाले देवता माना गया है। गणेश जी भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं और हिन्दू मान्यताओं में प्रथम पूजनीय माने गए हैं। बुधवार के दिन लोग भगवान गणेश के नाम का व्रत करते हैं तथा उन्हें प्रसन्न करने लिए विधिवत पूजन भी करते हैं। किन्तु अगर कोई ये दोनों कार्य ना कर सके तो इसकी जगह कुछ शास्त्रीय उपाय भी किए जा सकते हैं। ये उपाय जीवन के कई कष्टों को दूर कर हमें उज्जवल भविष्य दिलाते हैं। आइए जानते हैं बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए क्या करें:
1. बुधवार के दिन किसी भी गणेश मंदिर जाएं और भगवान गणेश को दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। मान्यता है कि दूर्वा गणेशा जी को अत्यंत पसंद है और इस उपाय को करने से वे जल्द से जल्द प्रसन्न होकर मन माँगी मुराद पूरी करते हैं।
2. बुधवार की सुबह जल्दी उठकर, स्नान करने के बाद पास के किसी गणेश मंदिर या किसी भी ऐसे मंदिर जाएं जहां भगवान गणेशा की प्रतिमा विराजित हो। वहां जाकर गणेश जी को गुड़ की 21 ढेली अर्पित करें। इस उपाय को करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

4. अगर आपको धन संबंधी को दिक्कत हो तो बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाएं और वहां भगवान गणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद इस गुड़ और घी को किसी गाय को खिला दें। इस उपाय को करने से धन योग बनते हैं, रुका हुआ धन वापस मिलता है और आर्थिक सुधार होता है।
5. बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर पानी के प्रयोग से ही भगवान गणेशा का अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें मावे के लड्डुओं का भोग लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेशा की कृपा बनी रहती है।