ये 6 विदेशी क्रिकेटर कर चुके हैं भारतीय महिला के साथ शादी


ऑस्‍ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाडी ग्‍लेन मैक्‍सेवल ने भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन से शादी रचाई है। ग्लेन मैक्सवेल ने 18 मार्च 2022 को विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। आपको बता दे दोनो ने पारंपरिक तरिके से तमिल और ईसाई रीती रिवाज से शादी की है। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। विनी रमन मूल रूप से दक्षिण भारत के तमिलनाडु से आती है। मगर विनी रमन एक लंबे अरसे से अपने परिवारजनो के साथ मेलबर्न में रह रही है। विनी रमन पेशे से एक फार्मासिस्ट है।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारतीय मूल की सामिया आरजू से शादी की है। बता दे की सामिया आरजू भारत के हरियाणा राज्य से आती है। हसन अली और सामिया आरजू को दोनो के एक खास दोस्त ने मिलवाया था। 2 वर्ष तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 20 अगस्त 2019 को दोनो ने शादी कर ली थी। इसके अलावा सामिया आरजू के पिता हरियाणा सरकार में सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी है। सामिया आरजू पेशे से एक फ्लाइट इंजीनियर है। फिलहाल सामिया आरजू अमीरात एयरलाइंस के साथ फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर काम कर रही है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट ने भी अपने जीवनसाथी के रूप में भारतीय मूल की लडकी माशूम सिंघा से शादी रचाई है। शॉन टैट और माशूम सिंघा के बीच पहली मुलाकात वर्ष 2010 में आयपीएल के समय हुयी थी। इस दौरान शॉन टैट राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेलते थे। शॉन टैट और माशूम सिंघा आयपीएल वर्ष 2010 के बाद लगभग 4 वर्षो तक एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। और इसके बाद 12 जून 2014 को दोनो शादी के बंधन में बंध गए थे। बता दे की माशूम सिंघा एक स्व‍िमसूट मॉडल रह चुकी है।

पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाडी शोएब मलिक ने भारतीय मूल की टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा से 12 एप्रिल 2010 को शादी रचाई थी। आपको बता दे की शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से दुसरी शादी की है। रिपोर्ट्स की माने तो शोएब मलिक ने वर्ष 2002 में आयशा सिद्दीकी से पहली शादी की थी। इसके अलावा शोएब मलिक से शादी से पहले सानिया मिर्जा की सगाई अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से हुयी थी। हालाकी ये सगाई तुट गयी थी।

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन ने भारतीय मूल की लडकी मधिमलार रामामूर्ति से शादी की है। मुथैया मुरलीधरन ने मधिमलार रामामूर्ति से वर्ष 2005 में शादी रचाई थी। मधिमलार रामामूर्ति चेन्नई से आती है। और चेन्नई के मशहूर मलार हॉस्पिटल के मालिक डॉ एस राममूर्ति और डॉ नित्या राममूर्ती की बेटी है। मुथैया मुरलीधरन और मधिमलार रामामूर्ति को एक बेटा और एक बेटी है। मधिमलार राममुर्ती ने बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री प्राप्त की है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली ने भी भारतीय मूल की लडकी माना साराभाई से शादी रचाई है। आपको बता दे की वर्ष 1976 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आयी थी। इस समय माइक ब्रेयरली भी इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे। भारत दौरे पर माइक ब्रेयरली की मुलाकात माना साराभाई से हुयी थी। बता दे की माना साराभाई गुजराज के नामी व्यापारी गौतम साराभाई की बेटी है। रिपोर्ट्स की माने तो माइक ब्रेयरली को माना साराभाई से शादी करने के लिए गुजराती भाषा तक सिखनी पडी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top