अगर आपकी हथेली में बनता है ये निशान, तो आपसे भाग्यशाली कोई नहीं!

अगर आपकी हथेली में बनता है ये निशान, तो आपसे भाग्यशाली कोई नहीं!

लाइव हिंदी खबर :-समुद्रशास्त्र का ज्योतिषशास्त्र में बहुत अधिक महत्व होता है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखा और आकृतियां देखकर उसके जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में बता सकते हैं। किसी भी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा, ह्रदय रेखा, विवाह रेखा और भाग्य रेखा देखकर बहुत कुछ बताया जा सकता है। इसके अलावा हथेली पर मौजूद पर्वत ग्रहों से जुड़े होते हैं और जिंदगी की तरफ इशारा करते हैं।

हथेली की ऐसी रेखायें शुभ और ऐसी अशुभ

किसी व्यक्ति की हथेली पर रेखाएं अगर ज्यादा कटी-फटी होती है तो यह व्यक्ति के लिये अशुभ नहीं होती लेकिन उतनी शुभ भी नहीं होती। वहीं जातक की हथेली पर स्पष्ट रेखाएं शुभता को दर्शाती है। इसके अलावा पर्वतों पर जितना उभार होता है उतना ही व्यक्ति के लिये अच्छा माना जाता है।

किस उंगली के नीचे होता है कौन सा पर्वत

तर्जनी के नीचे वाले हिस्सा को गुरु पर्वत कहते हैं।
मध्यमा के नीचे शनि पर्वत होता है।
अनामिका के नीचे सूर्य पर्वत होता है।
कनिष्ठा के नीचे वाले पर्वत को बुध पर्वत कहते हैं।
अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत होता है।

भाग्यशाली होते हैं ऐसा व्यक्ति

जब किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्य रेखा मणिबंध रेखा से शुरू होकर शनि पर्वत से मिलती हैं तो ऐसी रेखाओं वाला व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। इन्हें हर क्षेत्र में कम मेहनत के सफलता मिलती है।

इनको जीवन में मिलती है सफलता

जिन व्यक्तियों की हथेली में भाग्य रेखा चंद्रमा के रास्ते से शुरु होती है उन लोगों को हर कार्य में सफलता जरुर मिलती है। ऐसे लोगों का हर काम सफल होता है और जीवन में तरक्की भी मिलती है साथ में मान-सम्मान भी प्राप्त होता है।

इनका आर्थिक जीवन होता है शानदार

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा जीवन रेखा से प्रारंभ हो तो उस व्यक्ति को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही सभी परेशानियां भी जल्द खत्म हो जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top