धन लाभ के मिलते हैं संकेत,सुबह के समय इन चीजों का दर्शन माना जाता है शुभ

धन लाभ के मिलते हैं संकेत,सुबह के समय इन चीजों का दर्शन माना जाता है शुभ

लाइव हिंदी खबर :- जब व्यक्ति का भाग्य बदलने वाला होता है तो उससे पूर्व ही उसके जीवन में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। अगर व्यक्ति का अच्छा समय शुरू होने वाला है तो उसे अच्छी चीज़ों का अनुभव होने लगता है और अगर उसके जीवन में बुरा वक्त आने वाला हो तो बुरे कार्य की किसी ना किसी रूप में शुरूआत हो जाती है।

आज हम आपको कुछ ऐसी बातें और संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं कि अगर आपको उनका एहसास अपने जीवन में हो रहा है तो समझें कि बहुत जल्द आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।

अगर सुबह के समय कहीं मंदिर में भजन-कीर्तन, शंख और घंटी की आवाज आपको सुनाई पड़ती है तो यह बहुत ही शुभ मानी जाती है।

शंख और घंटी की आवाज को भगवान की प्रिय आवाज माना जाता है और रोजाना इन आवाजों को सुनना जीवन को सकारात्मकता की ओर अग्रसर करता है।

सुबह के समय किसी गाय के दर्शन हो जाए तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है।

अगर सफेद या गेहूंए रंग की गाय नजर आती है तो यह और भी ज्यादा शुभ मानी जाती है। माना जाता है कि इससे जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा हो रही है।

सुबह के समय चिड़िया का दिखाई देना या आवाज सुनना बहुत अच्छा माना जाता है, यह एक शुभ संकेत है।

घर से ऑफिस जाते वक्त हाथी का दिखाई देना भी अच्छा माना जाता है और साथ ही अगर कोई पुराना मित्र मिल जाता है तो यह भी एक शुभ संकेत है।

सुबह के समय हवन कुंड की अग्नि दिखाई देना एक शुभ संकेत माना जाता है क्योंकि शास्त्रों में अग्नि को पूजनीय माना जाता है।

सुबह के समय उगते हुए सूर्य के दर्शन करना भी शुभ माना जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top