इन 5 राशियों का होगा ये हाल,साल 2023 में केतु बदलेगा अपनी राशि

इन 5 राशियों का होगा ये हाल,साल 2023 में केतु बदलेगा अपनी राशि

लाइव हिंदी खबर :- केतु गुरु की राशि धनु से निकलकर मंगल की राशि यानी वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर क्या डालेंगे प्रभाव…

मेष राशि

केतु का गोचर मेष राशि वालों के लिये मिलाजुला रहेगा। धार्मिकता की ओर रुख बदलेगा। इस दौरान कोई तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सभी नुकसानों का आपको लाभ मिलेगा। समय धर्म-कर्म में निकलेगा।

वृषभ राशि

केतु का गोचर इस राशि वालों के लिये बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इस समय आप बहुत धन कमायेंगे, लेकिन धन का सदुपयोग करना बहुत जरुरी है। धऩ संबंधी कार्यों में सावधआनी रखना बहुत जरुरी है।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय आपके लिये संतोषजनक रहेगा और इस दौरान जीवनसाथी और व्यापारियों में सहयोग बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां हो सकती है।

कर्क राशि

इस राशि वालों के लिये केतु का गोचर अशुभ रहेगा। क्योंकि केतु के गोचर से आपको दुश्मनों से खतरा बढ़ जायेगा वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आपके लिये यह समय थोड़ा विपरित रहेगा। इस गोचर के दौरान जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिये केतु का गोचर सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आपको संतान से जुड़ी समस्याएं घेर सकती है। व्यापार में तरक्की होगी। प्रेम-प्रसंग में समय अनुकूल रहेगा अच्छए परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और धन लाभ होगा।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों का समय अच्छा होगा। इस दौरान आपको पैसों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, योग बन रहे हैं। इस समय आपकी माता जी की सेहत भी खराब रह सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिये केतु का गोचर मिलाजुला रहेगा। केतु के प्रभाव से आपके साहस में कमी आएगी और आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। धार्मिक दृष्टि से आपके लिये समय अच्छआ रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिये समय बहुत अनुकूल है। धर्म आध्यात्म में रुची बढ़ेगी। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सांसारिक चीजों से मोह भंग हो सकता है। धार्मिक, वैराग्य और आध्यात्म की ओर आकर्षित करेंगे।

धनु राशि

केतु के गोचर धनु राशि वालों के लिये बहुत अच्छआ रहेगा। इस दौरान आप अपने समय का सदुपयोग करें तो लाभ प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभाओं को पहचान कर कार्य करें, साथ ही कल्पना शक्ति बढ़ायें लाभ मिलेगा।

मकर राशि

केतु का गोचर इस राशि के लिये धन हानि की संभावनायें बढ़ा रहा है। इस दौरान आपकी विदेश यात्रा के योग बनेंगे। इस गोचर के दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक संकटों का सामना भी करना पड़ सकता है।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिये यह समय बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इस गोचर का आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। धन की दृष्टि से बहुत लाभ प्राप्त होगा और सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होंगे और रुका पैसा मिल सकता है।

 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिये यह समय थोड़ा कठिनाईयों से भरा रहेगा। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस साल ऑफिस में आपके विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top