अगर आपको कभी मिलते हैं ये 4 संकेत तो समझ लें उनकी मृत्यु है बहुत करीब

अगर आपको कभी मिलते हैं ये 4 संकेत तो समझ लें उनकी मृत्यु है बहुत करीब

लाइव हिंदी खबर :- यमराज का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। क्योंकि यमराज मृत्यु के देवता कहे जाते हैं। लेकिन सच्चेई तो यही है कि यमराज एक ना एक दिन सभी को लेने आते हैं। परंतु क्या आपको पता है, यमराज मृत्यु आने के पहले से ही व्यक्ति को आगाह कर देते हैं कि उसकी मृत्यु बहुत करीब है। आश्चर्य होगा लेकिन यह बिलकुल सही है। यमराज हर व्यक्ति को उसकी मौत आने से पहले 4 संकेत देते हैं। आइये जानते हैं उन 4 संकेतों के बारे में….

यमराज मृत्यु आने के पूर्व देने लगते हैं ये संकेत

1. मृत्यु आने के पहले यमराज मानव के शरीर की खराबियों के द्वारा उन्हें संदेश भेजते रहते हैं कि अब उनका समय निकट है। जिनमें से सबसे पहले व्यक्ति के बाल सफेद होना। यानी यमराज का पहला संदेश व्यक्ति के बाल सफेद होना होता है, जो कि बताता है कि आपकी उम्र बढ़ रही है दुनिया की मोह-माया से निकलना शुरु कर दें।

 

2. वहीं दूसरा संदेश होता है आपके दांतों का गिरना। जब से व्यक्ति के दांत गिरना शुरु हो जाता है तो व्यक्ति को समझ जाना चाहिये की अब उसका शरीर मुक्ति की आस रख रहा है। सांसारिक मोहमाया त्याग दें।

 

3. यमराज मृत्यु आने से पूर्व तीसरा संदेश देते हैं व्यक्ति की ज्ञानेन्द्रिय के जरिये। यानी जब भी किसी वयक्ति की ज्ञानेन्द्रिय कमजोर पड़ने लगती है, सुनने, देखने और समझने की शक्ति कम होने लगती है, तो समझ लें की व्यक्ति को अब रिश्तों सहित सभी चीजों का मोह छोड़कर आत्मचिंतन करना है, जिससे मुक्ति प्राप्त हो।

 

4. यमराज का चौथा अहम संकेत होता है कि व्यक्ति को भगवान का सहारा ले लेना चाहिये और वो है जब व्यक्ति की कमर झुक जाती है और शरीर अपना बोझ खुद नहीं उठा पाता। तब भगवान का सहारा लें और अपने जीवन से मुक्ति पायें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top