इस मूलांक वाली लड़कियां पति से करती हैं बेहद प्यार, देखिए क्या है आपका मूलांक

इस मूलांक वाली लड़कियां पति से करती हैं बेहद प्यार, देखिए क्या है आपका मूलांक

लाइव हिंदी खबर :- शादी करने से पहले हर व्यक्ति के मन में यही जानने की उत्सुकता होती है की उसका जीवनसाथी कैसा रहेगा। खासकर एक लड़के के मन में तो यह बात जरुर आती है कि कैसी होगी उसकी आने वाली पार्टनर।

लड़का हमेशा ऐसी पत्नी चाहता है जो उसे हमेशा प्यार करे और उसके परिवार को संभालने वाली हो। लेकिन यह सब तो जीवन साथ में जीने के बाद ही पता चलता है। लेकिन एक बात का पता तो हम लगा सकते हैं, कि आपकी आने वाली पत्नी आपको कितना प्यार करेगी।

अंकज्योतिष के अनुसार हम इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपका लाइफ पार्टनर आपसे कितना प्यार करता है। जी हां, आप अपनी पत्नी के मूलांक से जान सकते हैं कि आपसे वो कितना प्यार करेंगी। इसके साथ ही मूलांक कि मदद से आप उनके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं 1 से 9 तक मूलांक वाली लड़कियों के बारे में…

मूलांक 1:

जिन लड़कियों का मूलांक 1 होता है, वो लड़कियों बहुत सामिजक और परिवार का सम्मान करने वाली होती हैं। मूलांक 1 वाली लड़कियां विदुषी होती है। अपने पति के लिये भी वे बहुत ही गुणी और प्यार करने वाली पत्नी होती हैं।

मूलांक 2:

जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है, ऐसी लड़कियां दिल की साफ, दयालु और आकर्षक होती हैं। इस मूलांक वाली लड़कियां धनी व्यक्तित्व वाली होती हैं। अपने पति के लिये वफादार और बहुत केयरिंग होती है। ऐसी स्त्रियों के घर में सुख साधन की कमी नहीं रहती।

मूलां‍क 3:

जिन लड़कियों का मूलांक 3 होता है, ऐसी लड़कियां पति को प्यार करने वाली होती है। बहुत ही सहनशील और दयालु ह्रदय वाली होती है। परिवार के साथ सामंजस्य बनाने वाली होती है। ऐसी स्त्रियां पति पर पूर्ण अधिकार रखती हैं। इनका पति अगर व्‍यवसायी हो और इनके नाम पर व्‍यवसाय करें, तो उन्‍नति होती है।

मूलां‍क 4:

जिन लड़कियों का मूलां‍क 4 होता है, ऐसी लड़कियां पति की बहुत प्रिय होती हैं। इस मूलांक वाली स्त्रियां उच्‍च शिक्षा को प्राप्त करती हैं। अपनी बात मनवाने वाली बन संवर का रहने वाली होती हैं। इन्हें साधा जीवन जीना ज्यादा पसंद होता है। हमेशा परिवार को सहेज कर चलने वाली होती हैं।

मूलां‍क 5:

जिन लड़कियों का मूलां‍क 5 होता है, ऐसी महिलाओं को बनठन कर रहना पसंद होता है। खूबसूरत चेहरे के साथ साथ व्यवहार में भी कुशल होती हैं। परिपक्‍व मानसिकता वाली होती हैं। इस मूलांक वाली पत्नियां अपने पति को बहुत प्यार करती हैं। परिवार के साथ चलने वाली और रुचि से कार्य करने वाली होती हैं।

मूलां‍क 6:

जिन लड़कियों का मूलां‍क 6 होता है, ऐसी महिलायें स्वभाव से सरल होती हैं। प्रतिभा से धनी और दयालु होती हैं। इन स्त्रियों को पति के साथ-साथ परिवार के सभी लोग बहुत पसंद करते हैं। ये अपना हर रिश्ता बहुत खुबसूरती के साथ निभआती हैं चाहे मां का हो बहन का हो या फिर पत्नी का। ऐसी लड़कियां घर को अच्‍छे से चलाने की क्षमता भी रखती हैं।

मूलां‍क 7:

जिन लड़कियों का मूलां‍क 7 होता है, वो लड़कियां हर कदम बहुत सोच-समझकर उठाती हैं। इनका स्वभाव बहुत ही मिलनसार होता है। परिवार के साथ चलने वाली पति का हमेशा साथ देने वाली होती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पदों को प्राप्त करती हैं।

मूलां‍क 8:

जिन लड़कियों का मूलां‍क 8 होता है, ऐसी महिलायें बहुत ही धनी और पैसा कमाने वाली होती है। क्रियेटिव होती हैं और कर्मठ प्रवृत्ति की होती हैं। ये पति और परिवार के साथ व्यापार- व्‍यवसाय के कार्यों में भी दक्ष होती हैं। एक अच्छी सलाहकार साबित होती हैं।

मूलां‍क 9:

जिन लड़कियों का मूलां‍क 9 होता है , ऐसी लड़कियां अपने पति को बहुत प्यार करने वाली होती हैं और परिवारिक स्वभाव की होती हैं। इसका स्वभाव तो थोड़ा उग्र होता है लेकिन ये थोड़ी देर में शांत हो जाती हैं। स्‍वभाव की मनमौजी होती हैं। ये पति के कार्यों में पूरे मनोयोग से मदद करती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top