अगले 42 दिन तक इस राशि वाले रहें सावधान,मंगल का तुला राशि में हुआ प्रवेश

अगले 42 दिन तक इस राशि वाले रहें सावधान,मंगल का तुला राशि में हुआ प्रवेश

लाइव हिंदी खबर :- ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल उग्रता, युद्ध, प्रभाव, सक्ति और उर्जा का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल का प्रभाव सभी राशियों के लिये बहुत अधिक महत्व रखता है। मंगल ग्रह अगर शुभ हो तो व्यक्ति सरकारी नौकरी, उर्जावान होता है। जब भी गोचरवश मंगल एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, वे सभी राशियों पर उसका प्रभाव डालते हैं।

मेष राशि

इस राशि में मंगल का गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है। जो की आपके कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको नौकरी, व्यवसाय में उन्नति तो मिलेगी लेकिन मानसिक तनाव भी बना रहेगा। अचानक धन व्यय करना पर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, बिगड़ सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि में मंगल का गोचर छठवें भाव में होने जा रहा है। आपके स्वास्थ्य में लगातार दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान आप किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। छात्रों को किसी प्रतिस्पर्धा में निश्चित ही सफलता मिलेगी। मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त होगा। इसके अलावा शत्रुओं से विवाद में जीत आपकी ही होगी।

मिथुन राशि

इस राशि में मंगल का गोचर पांचवें भाव में होगा। इसके परिणाम स्वरुप आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पैसों के लेन-देन में बहुत सावधानी रखें, धोखा हो सकता है। संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। सहयोगियों से लाभ मिलेगा और अचानक धनलाभ हो सकता है।

कर्क राशि

मंगल का गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होगा। इस दौरान आपकी माता से अनबन हो सकती है। व्यापार विस्तार होगा, लाभ भी मिलेगा। लव मैरिज करना चाहते है तो यह आपके लिए अनुकूल समय है। भूमि-वाहन के प्रबव योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

सिंह राशि

मंगल का गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपको मनोनुकूल लाभ मिलेंगे, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोत्तरी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है जो समय के साथ ठीक हो जाएगी।

कन्या राशि

इस राशि में मंगल का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। यह गोचर आपकी वाणी और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको पैर या आंठ में चोट लगने की संभावनाएं बनती है, तो थोड़ा सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें, अधिकारियों से बहस हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि में ही मंगल का गोचर होने जा रहा है। इसलिये इस दौरान अपने क्रोध को कंट्रोल करें और दूसरों पर हानी होने की कोशिश ना करें। पार्टनशिप या शेयर बाजार से लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय प्रमोशन का भी योग बन रहा है।

वृश्चिक राशि

आपकी राशि में मंगल का गोचर बारह्वें भाव में होने जा रहा है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिये शुभ नहीं माना जाएगा। इस दौरान आपको कोर्ट केस या विवादों से जुड़ना पड़ सकता है। कार्य में रुकावटें आ सकती है, लेकिन धैर्य से कार्य पूरे होंगे। मानसिक तनाव के कारण अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

धनु राशि

इस राशि में मंगल का गोचर ग्याह्वे भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपको कोर्ट-कटहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं मांगलिक कार्यों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। एक दूसरे को पूर्ण सहयोग करेंगे।

मकर राशि

मंगल का राशि परिवर्तन आपके दसवें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपका प्रमोशन हो सकता है इसके साथ ही आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। कार्य में ज़्यादा व्यस्त रहने के कारण आप परिवार में ज़्यादा समय नहीं दे पाएंगे, पारिवारिक जीवन में क्लेश हो सकता है। किसी ज़मीन या अन्य प्रॉपर्टी का सौदा हो सकता है।

कुंभ राशि

मंगल का गोचर आपकी राशि के नौवें भाव में होने जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आप नए मकान में शिफ्ट हो सकते हैं। व्यवसाय या नौकरी में नए आप्शन्स खुलेंगे, जो आपको लाभ देंगे। पिता से धन लाभ हो सकता है। कार्यो में अथक परिश्रम के बाद ही लाभ की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

मीन राशि में मंगल का गोचर आंठवे भाव में होने जा रहा है। अचानक लाभ या नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी को पैसा उधार या कर्ज ना दें, अगर ऐसा हुआ तो आपका पैसा डूब सकता है। धन हानि के साथ आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। मनोवांछित लाभ के लिये आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top