अगर मिल रहे हैं इस तरह के संकेत तो समझ लीजिए कि मिलने वाला है धन

अगर मिल रहे हैं इस तरह के संकेत तो समझ लीजिए कि मिलने वाला है धन

लाइव हिंदी खबर :-किसी भी इंसान का जब भाग्य बदलने वाला होता है तो उससे पहले ही उसके जीवन में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। माना जाता है कि अगर अच्छा समय शुरू होने वाला होता है तो अच्छी चीजों का अनुभव होने लगता है। अगर उसके जीवन में बुरा वक्त आने वाला होता है तो किसी न किसी रूप में बुरे कार्य की शुरुआत हो जाती है।

आज हम आपको कुछ ऐसी बातें और संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका अगर आपको भी अपने जीवन में में हो रहा है तो समझ जाएं कि बहुत जल्द ही आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।

अगर सुबह के समय किसी मंदिर में भजन-कीर्तन, शंख और घंटी की आवाज आपको सुनाई पड़ती है तो यह बहुत ही शुभ मानी जाती है।

शंख और घंटी की आवाज को भगवान की प्रिय आवाज माना जाता है और रोजाना इन आवाजों को सुनना जीवन को सकारात्मकता की ओर अग्रसर करता है।

सुबह के समय किसी गाय के दर्शन हो जाए तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है।

अगर सफेद या गेहूंए रंग की गाय नजर आती है तो यह और भी ज्यादा शुभ मानी जाती है। माना जाता है कि इससे जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा हो रही है।

सुबह के समय चिड़िया का दिखाई देना या आवाज सुनना बहुत अच्छा माना जाता है, यह एक शुभ संकेत है।

घर से ऑफिस जाते वक्त हाथी का दिखाई देना भी अच्छा माना जाता है। साथ ही अगर कोई पुराना मित्र मिल जाए तो यह भी एक शुभ संकेत है।

सुबह के समय हवन कुंड की अग्नि दिखाई देना भी एक शुभ संकेत माना जाता है क्योंकि शास्त्रों में अग्नि को पूजनीय माना जाता है।

सुबह के समय उगते हुए सूर्य के दर्शन करना भी शुभ माना जाता है।

अगर सुबह के समय कोई नवविवाहित महिला नजर आए तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि इससे जीवन में शुभ कार्यों की शुरुआत होने वाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top