भाग्यशाली होने के साथ-साथ अद्भुत भी होते हैं 31 जुलाई को जन्में लोग

लाइव हिंदी खबर :-Leap year हर चौथे साल आता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार चार सालों में एक बार फरवरी में 29 दिन होते हैं, जिसे हम लीप ईयर कहते हैं। यह तारीख अपने आप में अनोखी मानी जाती है। कहा जाता है की इस दिन जन्में लोग भी अनोखे होते हैं।

भाग्यशाली होने के साथ-साथ अद्भुत भी होते हैं 31 जुलाई को जन्में लोग

दुनिया में कई हस्तियां हैं जिनका जन्म इस तिथि को हुआ था। उन्हीं में एक पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई भी हैं। हालांकि वो बात अलग है कि इस दिन जन्में लोगों को अपना जन्मदिन मनाने के लिये चार सालों का इंतजार करना पड़ता है। सामान्यतः लोग जन्मदिन 28 फरवरी या 1 मार्च को मनाते हैं। कई लोग तो हिंदू कैलेंडर के अनुसार अपना जन्मदिन हर साल उस तारीख को पड़ने वाली तिथि को मना लेते हैं। लेकिन ये लोग अपने आप में बहुत सी खासियत रखते हैं, आइए जानें कुछ ओर खास बातें…

असामान्य प्रतिभा के होते हैं मालिक

इस विलक्षण तारीख के संबंध में ज्योतिषी आलोक पंड्या का कहना है कि इस बार 29 फरवरी को हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पंचमी तिथि और भरणी नक्षत्र दिन शनिवार पड़ रहा है। इस दिन जो बच्चे जन्म लेंगे वे विलक्षण प्रतिभा के मालिक होंगे। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे पराक्रम की दृष्टि से अद्भुत होंगे और न्यायिक अथवा सुरक्षा सेवाओं में उच्च पदों को प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही इस दिन पैदा होने वाले बच्चे असामान्य प्रतिभा, व्यक्तित्व और विशेष शक्तियों के मालिक भी होते हैं

जीवन की ऊंचाइयों को जल्दी छुएंगे फरवरी में जन्म लेने वाले लोग

जिन लोगों का जन्‍म 29 फरवरी को आता है, वे अपना वास्‍तविक जन्‍मदिन चार साल में ही एक बार मना पाते हैं। जिन बच्चों का जन्म इस साल 29 फरवरी को होगा, उनकी जन्मतिथि का योग 8 बनेगा जो अंकविद्या में शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा 29 तारीख को शनिवार का दिन पड़ रहा है।

शनि अपनी मकर राशि में, गुरु भी स्वराशि धनु में होगा. परंतु इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे आंशिक कालसर्प योग से प्रभावित होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top