इस औरत के पेट में पल रही थीं ऐसी अजीबो-गरीब चीज़ें, ऑपरेशन के बाद गिनते-गिनते थक गए डॉक्टर

नाश्ता न करने का हुआ भयंकर नतीजा, शरीर से निकले 200 पत्थर - fearfulness of not having breakfast 200 stones left out of the body

लाइव हिंदी खबर :- इतनी भयानक नौबत आने के करीब 10 साल पहले महिला को इस बारे में पता चल गया था। आज हम आपके लिए एक ऐसी अजीबो-गरीब स्टोरी लेकर आए हैं। जिसके बारे में जानने के बाद आपका दिमाग सोचने के लिए मजबूर हो जाएगा। शरीर में मिलने वाले पत्थरों से जुड़ी ये खबर न तो पथरी से जुड़ी है और न ही किडनी से। लेकिन फिर भी एक महिला के शरीर से डॉक्टरों ने अलग-अलग आकार के करीब 200 पत्थर निकाले। पूरा मामला चीन के हेंझोऊ का है। जहां के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला के पेट से 200 से भी ज़्यादा पत्थर निकाले।

लेकिन महिला को इस बात का अंदाज़ा भी नहीं था कि उसके पेट में पल रहे इतने सारे पत्थर किसी भी साधारण नहीं बल्कि एक अलग वजह से हुए हैं। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि महिला के पेट में उत्पन्न हुए इतने सारे पत्थर सुबह का नाश्ता न करने की वजह से हुए हैं। महिला का नाम चेन है, जिसकी उम्र 45 साल है। डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन कर ये सभी पत्थर गॉल ब्लैडर के साथ-साथ लिवर से बाहर निकाले हैं। महिला के पेट से निकले ये कुछ पत्थर तो आकार में छोटे थे, तो वहीं कुछ पत्थरों का साइज़ एक अंडे जितना भी था।

खबरों की मानें तो इतनी भयानक नौबत आने के करीब 10 साल पहले महिला को इस बारे में पता चल गया था। लेकिन ऑपरेशन के डर से उसने पत्थर नहीं निकलवाए, लिहाज़ा इनकी संख्या बढ़ती चली गई। और फिर जब महिला का पेट दर्द असहनीय हो गया तो आखिरकार वह अस्पताल पहुंची। महिला के पेट से सभी पत्थर निकालने में डॉक्टरों को करीब 6 घंटे का समय लग गया।

चेन का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि सुबह का नाश्ता नहीं करने की वजह से हमारे गॉल ब्लैडर में एक खतरनाक द्रव्य इकट्ठा होने लगता है। इतना ही नहीं सुबह का नाश्ता नहीं करने की वजह से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम भी इकट्ठा होने लगता है। जो समय के साथ-साथ गॉल ब्लैडर और लीवर में जाकर पत्थर बन जाते हैं। बताते चलें कि ब्रिटेन के डॉक्टरों को चीनी डॉक्टरों की इस थ्योरी पर बिल्कुल विश्वास नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top