बेशकीमती इस फल को खरीदने में कम पडेगी आपकी सारी उम्र की सैलरी, यहाँ जानिए इसके बारे में

Wie Lebensmittel positiv aufeinander wirken? - Wie-funktioniert.com

लाइव हिंदी खबर :- फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है लेकिन महंगा होने के चलते अकसर लोग नियमित तौर पर इसका सेवन नहीं कर पाते हैं। हफ्ते में दो से तीन बार हम इन्हें खरीद सकते हैं लेकिन आपको बता दें दुनिया में कुछ फल ऐसे भी हैं जिन्हें शायद जिंदगी में खरीद पाना मुमकिन नहीं है। निम्नवर्ग और मध्यमवर्गीय लोगों की सालों की सेविंग भी शायद इन्हें खरीदने में कम पड़ जाए।

युबरी खरबूजा- इसमें सबसे पहला नाम इसी फल का आता है जिसकी कीमत जापान में 15 लाख 33 हजार रुपए है।

Heligan गार्डन के अनानास- इंग्लैंड में स्थित इस बगीचे में एक खास तरह का अनानास उगाया जाता है जिसकी कीमत करीब 108503.92 रुपए है। इस फल को उगने में दो साल का वक्त लगता है।

रूबी रोमन अंगूर- इस अंगूर को जापान में उगाया जाता है। इस अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 2 लाख 66 हजार रुपए है। इस गुच्छे में मात्र 30 अंगूर होते हैं।

इटैलियन व्हाइट अल्बा ट्रफल- करीब करोड़ों रूपए में पाई जाने वाली इटैलियन व्हाइट अल्बा ट्रफल हांगकांग में पाई जाती है। ये काफी दुर्लभ है जिस वजह से इसे खरीदने के लिए बोलियां लगाई जाती है।

तइयो नो तमागो आम- जापान में उगाए जाने वाले इस फल की एक जोड़ी की कीमत 2 लाख रुपए है। इसका आकार कुछ हद तक अंडे के जैसा होता है।

स्क्वायर तरबूज- जापान में एक तरबूज की कीमत 53 हजार रुपये है। इसे स्क्वायर शेप देने के लिए इसे एक चौकोर कंटेनर में उगाया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top