लाइव हिंदी खबर :- रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने दिल्ली में मुलाकात की, दोनों की यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। इस दौरान राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह ने सलमान खान को गेट पर रिसीव किया। सलमान ने राजनाथ सिंह को अपने घर पर गणपति पूजा में आने का निमंत्रण दिया।

हालांकि अभिनेता सलमान खान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से किस उद्देश्य से मिलने गए थे। इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। बता दें कि 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है|