लाइव हिंदी खबर :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया, मुख्यमंत्री ने स्वयं जनता दरबार में आए हुए लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन देते हुए सम्बंधितों को निस्तारण हेतु आदेशित किया।

इस दौरान जनता दरबार में अपनी मां के साथ आई एक छोटी सी बच्ची के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्ची के साथ वार्तालाप भी की।