लाइव हिंदी खबर :- ट्रम्प के सलाहकार पीटर नवारो ने भारतीय ब्राह्मणों पर आरोप लगाते हुए कहा कि रुसी तेल खरीद कर भारतीय ब्राह्मण मुनाफा कमा रहे हैं, जिसकी कीमत आज पूरा देश चुका रहा है। उन्होने भारत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत रुस से तेल खरीद कर उसे यूक्रेन पर हमला करने के लिए आर्थिक मदद कर रहा है।

उन्होने आगे कहा कि इसीलिये सबसे ज्यादा टैरिफ झेल रहा है, इससे न ही रुस और अमेरिका को नुकसान हो रहा है, इसका नुकसान भारतीयों को हो रहा है यह बात उनको समझनी चाहिए।