लाइव हिंदी खबर :- गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला दरोगा खुद ससुराल वालों से टॉर्चर हो रही है, उनका कहना है कि जब वह ड्यूटी पर जाती है, तो उनके पति वीडियो कॉल करने को कहता है। दरोगा की पोस्टिंग झांसी में हुई है, उनकी ससुराल गाजियाबाद में है। महिला दरोगा की शादी साल 2020 में हुई थी। साल 2023 में उनकी नौकरी पुलिस विभाग में लगी।

महिला दरोगा के मुताबिक ससुराल में उन्हें पीटा जाता है। दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताणित भी किया जाता है। वर्दी पहनने के बाद उन्हें लगाकर अब सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज भी उन्हें इंसाफ के लिए थाने जाना पड़ता है, मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र का है।