
लाइव हिंदी खबर :- चीन की सैन्य परेड पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे यह बहुत अद्भुत लगा, लेकिन मैं समझ गया की वे ऐसा क्यों कर रहे थे। वे चाहते थे कि मैं देखूं और मैं देख रहा था। यह बात सच है कि चीन ने अपने विजय दिवस परेड में दुनिया भर के देशों को अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया है।
खासकर अमेरिका को अपने इस विजय परेड में एक से एक खतरनाक और चौका देने वाले हथियार दिखाये हैं। चीन ने विजय परेड में अमेरिका तक मार करने वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल भी दिखाई। जिसकी रेंज में अमेरिका तक आता है, इसकी रेंज 12000 से 15000 किलोमीटर तक बताई जा रही है।